ग्रहोत रंग और उनका प्रभाव
रंगो का प्रभाव प्राणियो के जीवन पर अपना विशेष प्रभाव होता है।वाहन खरीदने में, घर में रंगाई-पुताई कराने में, कोई रंग भरा सामान खरीदने में आदि।जन्मकुंडली के अनुसार अनुकूल ग्रहो के रंगो का चयन करके उपयोग में लाया जाए तो ग्रहो के प्रभाव भी अनुकूल हो जाते है।जैसे वाहन, घर/निवास स्थान खरीदने में जन्मकुंडली के अनुसार चौथे भाव में जो राशि हो उस राशि का जो ग्रह स्वामी हो या चोथे भाव में जो ग्रह अनुकूल होकर बेठे हो उन्ही ग्रहो से या उन ग्रहो के मित्र ग्रहो से सम्बंधित रंग का वाहन, घर/निवास स्थान में रंगाई-पुताई कराने से शुभ परिणाम उन चीजो की ओर से मिलते रहते है।कुंडली में स्थिति योगकारक ग्रहो के, लग्नेश ग्रह से सम्बंधित रंग का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने से शुभ परिणाम मिलते रहते है इस तरह से ग्रह भू ज्यादा से ज्यादा शुभ फल करते है।। कौन सा ग्रह किस रंग से सम्बन्ध रखता है??
**सूर्य यह लाल रंग का मुख्य रूप से स्वामी है।नारंगी रंग का स्वामित्व भी सूर्य को है।। **चंद्रमा यह सफ़ेद रंग का स्वामी है।।
**मंगल यह गहरे लाल रंग का स्वामी है।।
**बुध यह सभी हल्के-गहरे हरे रंगो का स्वामी है।।
**गुरु यह भी सभी हल्के-गहरे पीले रंगो का स्वामी है।।
** शुक्र यह हल्के सफ़ेद, क्रीमी रंग, गुलावी रंग का स्वामी है।।
**शनि यह काले रंग का स्वामी है।।
**राहु यह नीले रंग, सलेटी रंग, आसमानी रंग का स्वामी है।। **केतु यह चितकबरे रंग का स्वामी है।। इसके आलावा कत्थई रंग, बादामी रंग गुरु शनि का मिश्रित रंग है।
No comments:
Post a Comment