Wednesday, January 24, 2018

दशमांश_कुंडली_D_10

||#दशमांश_कुंडली_D_10||                                                          दशमांश कुंडली जातक के रोजगार के लिए देखी जाती है।जातक की नोकरी/व्यवसाय/कैरियर की क्या स्थिति रहेगी इन विषयो के लिए दशमांश कुंडली देखी जाती है।जन्मकुंडली के दशम भाव, दशमेश और इन भाव भावेश से सम्बन्ध बनाने वाले ग्रह/भावेशों के अनुसार जातक की रोजगार की स्थिति का निर्धारण होता है।इसी तरह दशमांश कुंडली से जातक के रोजगार आदि की स्थिति देखी जाती है।दशमांश कुंडली जन्मकुंडली के दशम भाव का पूर्ण विस्तृत भाव होता है जिसके गहन अध्ययन के लिए दशमांश कुंडली का अध्ययन किया जाता है।                                                                 दशमांश कुंडली में दशमांश कुंडली के लग्न-लग्नेश, दशम भाव-दशमेश का महत्व होता है साथ ही लग्न कुंडली के दशमेश की स्थिति भी दशमांश कुंडली में महत्वपूर्ण रूप से देखी जाती है।दशमांश लग्न, लग्नेश, दशम भाव दशमेश का शुभ होना योगकारक ग्रहो से युक्त द्रष्ट होना, दशम भाव में या दशमेश के साथ दशमांश कुंडली में राजयोग बली होकर बन्ने से, सूर्य, गुरु, बुध, शनि का दशम भाव दशमेश से सम्बन्ध होने से साथ ही धन भाव द्वितीय और लाभ भाव एकादश भाव का सम्बन्ध दशम भाव भावेश से किसी भी तरह से होने से जातक के रोजगार की स्थिति को बली बनाता है।अब प्रश्न यह उठता है कि क्या लग्न कुंडली में ही दशम भाव में शुभ अवस्था में बली ग्रह बेठे हो तो क्या तब भी दशमांश के अनुसार फल होगा।यदि लग्न कुण्डली का दशम भाव दशमेश शुभ बली होने के साथ साथ, दशमांश कुंडली का भी लग्न लग्नेश दशम भाव दशमेश शुभ राजयोग कारक ग्रहो से युक्त द्रष्ट है, दशमेश के साथ या दशम भाव में राजयोग बन रहा है या दशमेश दशम भाव की स्थिति शुभ बली अवस्था में है तो सोने पर सुहागा वाली बात होती है मतलब जातक के कर्म स्थान की स्थिति बहुत प्रबल होती है क्योंकि लग्न कुंडली और दशमांश कुंडली दोनों में प्रबल राजयोग योग व् दशम भाव बली होता है।ऐसे जातक के लिए रोजगार की स्थिति मजबूत होने साथ ही सूर्य, गुरु , बुध, शनि व्यवसाय के ग्रहो का बलि होना उच्च स्तर का व्यवसाय कराते है।यदि लग्न कुंडली में दशमेश दशम भाव की स्थिति बहुत कमजोर, दूषित, पीड़ित हो और दशमांश कुंडली में दशम भाव दशमेश की स्थिति बली शुभ हो दशमांश लग्न लग्नेश के साथ तो जातक को कुछ सामान्य कठिनाइयों के बाद अच्छे रोजगार की प्राप्ति दशमांश में दशम भाव की स्थिति के अनुसार हो जाती है।इस तरह दशमांश कुंडली जातक के रोजगार आदि से सम्बंधित स्थिति के लिए देखी जाती है।

No comments:

Post a Comment