Showing posts with label दीपावली पर महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के सरल उपाय. Show all posts
Showing posts with label दीपावली पर महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के सरल उपाय. Show all posts

Thursday, October 19, 2017

दीपावली पर महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के सरल उपाय

दीपावली पर महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के सरल उपाय
(राशि अनुसार)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते है दीपावली पर राशि अनुसार किए जाने वाले उपाय बहुत ही सरल हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं-

मेष राशि

1. दीपावली की रात लाल चंदन और केसर घिसकर उससे रंगा हुआ सफेद कपड़ा यदि आप अपने गल्ले अथवा तिजोरी में बिछाएंगे तो उससे आपकी समृद्धि में हमेशा वृद्धि होगी तथा आकस्मिक धनहानि का अवसर भी नहीं आएगा।

2. दीपावली की शाम घर के मुख्य दरवाजे पर तेल का दीपक जलाएं तथा उस दीपक में दो काली गुंजा डाल दें तो साल भर आपको आर्थिक रूप से परेशानी नहीं होगी। आपका रुका हुआ धन भी जल्दी ही मिल जाएगा।

3. मेष राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
ऊं ऐं क्लीं सौ:
************************************************
वृषभ राशि

1. यदि बहुत पैसा कमाने के बावजूद भी आप सेविंग नहीं कर पा रहे हैं तो दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के साथ-साथ कमल के फूल का भी पूजन करें तथा बाद में इस फूल को लाल कपड़े में बांधकर अपने धन स्थान यानी तिजोरी या लॉकर में रखें।

2. दीपावली की रात गाय के घी के दो दीपक जलाकर उन्हें किसी एकांत स्थान पर अपनी मनोकामना बताते हुए पर रख आएं। शीघ्र ही आपकी हर मनोकामना पूरी होने के योग बनेंगे।

3. वृषभ राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
ऊं ऐं क्लीं श्रीं
************************************************
मिथुन राशि

1. यदि आप धन की कमी से जूझ रहे हैं तो दीपावली की रात लक्ष्मी-गणेश पूजन करते समय दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करके उसे अपने धन स्थान पर रखें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आ सकता है।

2. यदि आप कर्ज से परेशान हैं तो लक्ष्मी पूजन के बाद गणेशजी की प्रतिमा को खड़ी हल्दी की माला पहनाएं। इससे आपकी परेशान समाप्त हो सकती है।

3. मिथुन राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
ऊं क्लीं ऐं स:
************************************************
कर्क राशि

1. यदि आपको धन लाभ की इच्छा है तो दिवाली की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे तेल का पंचमुखी दीपक जलाएं। ये बहुत ही खास और अचूक उपाय है।

2. यदि आप दीपावली पर पीला त्रिकोण आकृति का झंड़ा विष्णु भगवान के किसी मंदिर में ऊंचाई वाले स्थान पर इस प्रकार लगाएं कि वह लहराता रहे तो अगली दिवाली तक आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।

3. कर्क राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
ऊं क्ली ऐं श्रीं

सिंह राशि

1. दीपावली की रात घर के मुख्य दरवाजे पर गाय के घी का दीपक जला कर रखें। यदि वह दीपक सुबह तक जलता रहे तो समझें कि अगली दिवाली तक आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा साथ ही मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

2. यदि शत्रु आपको परेशान कर रहे हैं तो दीपावली की शाम को पीपल के पत्ते पर अनार की कलम से गोरोचन के द्वारा शत्रु का नाम लिखकर भूमि में दबा दें। इससे आपको शत्रु द्वारा कोई हानि नहीं होगी।

3. सिंह राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
ऊं ह्रीं श्रीं सौं:

कन्या राशि

1. यदि आपको धन संबंधी कोई समस्या है तो आप दीपावली की रात लाल रूमाल में नारियल बांधकर अपने गल्ले अथवा तिजोरी में रखें। इससे धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा दीपावली के दिन दो कमलगट्टे की माला माता लक्ष्मी के मंदिर में अर्पित करें।

2. यदि आपको नौकरी संबंधी कोई समस्या है तो आप दीपावली से शुरू प्रत्येक अमावस्या पर रोज मीठे चावल कौओं को खिलाएं। इससे आपकी समस्या का निदान हो सकता है।

3. कन्या राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
ऊं श्रीं ऐं सौं

तुला राशि

1. यदि आपको व्यवसाय में घाटा हो रहा है तो आप दीपावली पर बड़ के पेड़ के पत्ते पर सिंदूर व घी से ऊं श्रीं श्रियै नम: मंत्र लिखें और इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।

2. मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए तुला राशि के लोग दीपावली की सुबह स्नान आदि नित्य कर्म करने के बाद किसी लक्ष्मी मंदिर में जाकर 11 नारियल अर्पित करें।

3. तुला राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
ऊं ह्रीं क्लीं श्रीं

वृश्चिक राशि

1. इस राशि के लोगों को यदि धन की इच्छा है तो वे दीपावली पर अपने घर के बगीचे या बरामदे में केले के दो पेड़ लगाएं तथा इनकी देखभाल करें। इसके फल स्वयं न खाएं, दूसरों को दान करें।

2. यदि परिवार में अशांति है तो दीपावली की रात नागकेसर का फूल लाकर घर में कहीं छिपा दें। जहां उसे कोई देख न सके। परिवार में शांति का परिवार में शांति का वातावरण हो जाएगा।

3. वृश्चिक राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
ऊं ऐं क्लीं सौ:

धनु राशि

1. इस राशि के लोग धन प्राप्ति के लिए दीपावली के दिन पान के पत्ते पर रोली से श्रीं लिख कर अपने पूजा स्थान पर रखें तथा रोज इसकी पूजा करें।

2. दीपावली की पूजा करते समय माता लक्ष्मी को कमल गट्टे की माला अर्पित करें साथ ही कमल का फूल भी। यह दोनों चीजें माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय हैं।

3. धनु राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
ऊं ह्रीं क्लीं सौ:

मकर राशि

1. काफी समय से यदि धन अटका हुआ है तो दीपावली की रात आक की रुई का दीपक घर के ईशान कोण में जलाएं। इससे रुका हुआ धन मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

2. यदि विवाह में बाधा आ रही है तो दीपावली पर भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीला वस्त्र, पीली मिठाई या पीले फल अर्पित करें।

3. मकर राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
ऊं ऐं क्लीं सौ:

कुंभ राशि

1. धन प्राप्ति के लिए दीपावली की रात नारियल के कठोर आवरण में घी डालकर लक्ष्मीजी के समक्ष दीपक जलाएं। यह दीपक रात भर जलने दें।

2. जीवन साथी के साथ नहीं बनती है तो दीपावली के दिन खीर बनाएं। इसका भोग लक्ष्मी को लगाएं और फिर स्वयं भी खाएं। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

3. कुंभ राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
ऊं ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं

मीन राशि

1. यदि आपको शत्रु पक्ष से परेशानी हैं तो दीपावली की रात कर्पूर के काजल से शत्रु का नाम लिखकर अपने पैर से मिटा दें। शत्रु आपको परेशान नहीं करेंगे।

2. धन लाभ के लिए दीपावली पर किसी लक्ष्मी मंदिर में जाकर कमल के फूल, नारियल अर्पित करें तथा सफेद मिठाई का भोग लगाएं। इससे आपकी धन की समस्या समाप्त हो सकती है।

3. मीन राशि के लोग दीपावली की रात स्फटिक या कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें-
ऊं ह्रीं क्लीं सौ:
सभी मित्रों को दीपावली की हार्दीक शुभकामनाएँ