Showing posts with label जेल यात्रा के योग. Show all posts
Showing posts with label जेल यात्रा के योग. Show all posts

Wednesday, November 8, 2017

जेल यात्रा के योग

जेल यात्रा के योग ? :-
जी हाँ, कुंडली में जेल यात्रा के भी योग होते हैं। यहाँ दो-चार योगों की अति संक्षिप्त चर्चा प्रस्तुत है। (विस्तृत और व्यक्तिगत जानकारी के लिये सशुल्क संपर्क करें)
- सूर्य, शनि, मंगल और राहु-केतु जैसे पाप ग्रह के अलावा कमजोर चन्द्रमा और अशुभ बुध भी बता देते हैं कि आपकी कुंडली में जेल जाने के योग है या नहीं..!
अगर किसी की कुंडली के छठें आठवें या बारहवें भाव में पाप ग्रह होते हैं तो ऐसे
लोगों को जीवन में कभी न कभी, एक न एक बार, छोटी या बड़ी जेल यात्रा करनी पड़ती है। दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि कुंडली के छठे आठवें और बारहवें भाव से जेल जाने के योग बनते हैं।
कब बनते हैं, जेल जाने के योग ?
(कुछ अति संक्षिप्त योग)
●- कुंडली के बारहवें भाव से भी कारावास का विचार किया जाता है। कुंडली के इस घर में राहु अगर अष्टमेश के साथ हो तो उसके अशुभ प्रभाव के कारण व्यक्ति को किसी बड़े अपराध के कारण जेल जाना पड़ता है।
●- कुंडली के बारहवें घर में अष्टमेश के साथ अगर राहु और शनि होते है तो कोर्ट कचहरी के मामलों में हारने के बाद जेल जाना पड़ता है।
●- मंगल के चतुर्थेश के साथ कुंडली के छठे घर में होने से जेल यात्रा के योग बनता है।
●- अगर कुंडली में मंगल और शनि एक दूसरे को देख रहें हो तो लड़ाई झगड़े के कारण व्यक्ति को जेल जाना पड़ेगा।
●- अगर कुंडली में चतुर्थेश के साथ मंगल हो और शनि लग्नेश के साथ बैठ कर मंगल को देखता हो तो भी जेल जाने के योग बनते हैं।
नोट: अगर संयोगवश उपरोक्त में से कोई योग आपकी कुंडली में हो तो भी डरने की बजाय किसी योग्य ज्योतिषी से संपर्क करें। क्योंकि कुंडली में कभी कभी हर अच्छे या बुरे योगों के "काट" स्वतः ही मौजूद होता है।