Showing posts with label गुरु पर्वत पर क्रॉस चिन्ह का होना शुभ फल देता है. Show all posts
Showing posts with label गुरु पर्वत पर क्रॉस चिन्ह का होना शुभ फल देता है. Show all posts

Monday, September 18, 2017

गुरु पर्वत पर क्रॉस चिन्ह का होना शुभ फल देता है

गुरु पर्वत पर क्रॉस चिन्ह का होना शुभ फल देता है। ऐसे जातकों का वैवाहिक जीवन बहुत सुखमय होता है। जिन लोगों की हथेली में गुरु पर्वत पर क्रॉस का चिन्ह होता है उनकी पत्नी शिक्षित और समझदार होती है।
विवाह रेखा पर क्रॉस चिन्ह जातक के विवाह में कई तरह की बाधाएं और उलझनों को दिखाता है। ऐसे जातक का विवाह यदि हो भी जाए तो भी वैवाहिक जीवन में हमेशा कुछ खटपट और अनबन चलती ही रहती है।
जीवन रेखा पर क्रॉस का चिन्ह हो तो व्यक्ति के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव के संकेत होते हैं। जीवनरेखा के जिस स्थान पर क्रॉस है आयु के उस भाग में मृत्यु तुल्य कष्ट भोगने पड़ सकते हैं
चन्द्रपर्वत पर क्रॉस चिन्ह हो तो उस जातक को नदी, तालाब, समुद्र के आस-पास विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए क्योंकि ऐसे व्यक्ति के जल में डूब कर मृत्यु होने का खतरा होता है।
मंगल पर्वत पर क्रॉस का निशान जातक के जेल जाने के योग को दिखाता है। इस स्थान पर क्रॉस का निशान किसी दुर्घटना में मृत्यु के संकेत देती है। इन जातकों को बड़ी मशीनों, वाहनों और हथियारों से संभल कर रहना चाहिए। ये व्यक्ति के आत्महत्या भी करने की कोशिश करते हैं।
यही क्रॉस का निशान अगर शुक्र पर्वत पर हो तो ऐसे व्यक्ति को प्यार में कभी सफलता नहीं मिलती। इन्हें अपने लस्ट के कारण बदनामी भी सहनी पड़ती है।
यात्रा रेखा पर क्रॉस का निशान यात्रा के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने का सूचक माना गया है।